Boxed(True/False)

LightBlog

TamilRockers Leaked Dabangg 3 Full Movie, सलमान खान को लगेगा तगड़ा झटका?

TamilRockers Leaked Dabangg 3 Full Movie, सलमान खान को लगेगा तगड़ा झटका?

सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म 'दबंग 3' (Dabbang 3) को पहले ही दिन तमिलरॉकर्स (TamilRockers Leak Dabbang 3 Full Movie Online) ने लीक कर दिया है


मुंबई. सलमान खान (Salman Khan) की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'दबंग 3' (Dabangg 3) फाइनली कल यानी 20 दिसंबर को रिलीज हो चुकी है. इस फिल्म से जितनी सलमान को उम्मीदें थीं उससे कहीं ज्यादा उनके फैंस को थीं. हालांकि फिल्म को रिव्यूज काफी मिले जुले दिए गए हैं. सोशल मीडिया पर किसी ने फिल्म को लेकर नाराजगी जाहिर की तो किसी को ये फिल्म पसंद आई. वहीं अब सलमान खान की इस फिल्म को बड़ा झटका लगा है. फिल्मों को लीक करने वाली कुख्यात वेबसाइट तमिलरॉकर्स (TamilRockers Leaked Dabangg 3 Full Movie Online Download) ने पहले ही दिन 'दबंग 3' को इंटरनेट पर लीक कर दिया है.



सलमान खान की फिल्में अपने धमाकेदार बॉक्स ऑफिस के लिए पहचानी जाती हैं. एक वक्त पर ये भी माना जाता था कि जिस फिल्म में सलमान हों, वो फ्लॉप हो ही नहीं सकती लेकिन पिछली कुछ फ्लॉप हुई फिल्मों ने साबित कर दिया है कि ऑडिएंस को सिर्फ सलमान नहीं बल्कि अच्छी फिल्म भी चाहिए. इसलिए सलमान फिल्म की हर डीटेल पर अपनी पैनी नजर रखते हैं. 'दबंग 3' की तो कहानी में भी सलमान खान का योगदान है. उन्होंने फिल्म की स्क्रिप्ट राइटिंग भी की है. जाहिर है वो दिलो-जान से इस फिल्म को ब्लॉकबस्टर बनाना चाहते हैं लेकिन अब उन्हें तगड़ा झटका लग सकता है.
सलमान खान की फिल्म 'दबंग 3' को पहले ही कुछ बहुत खास रिव्यूज नहीं मिल रहे थे. ऐसे में अब ये फिल्म लीक हो गई है तो इसका सीधा असर 'दबंग 3' के बॉक्स ऑफिस पर पड़ेगा. फ्लॉप फिल्मों का बोझ झेलते आ रहे सलमान खान के लिए ये काफी मुश्किल साबित हो सकता है. भारी बजट और कई महीनों की मेहनत के बाद तैयार हुई ये फिल्म अब पायरेसी की शिकार हो गई है. ऐसे में मेकर्स भारी को नुकसान हो सकती है. हमारी ओर से भी आपसे गुजारिश है कि ऐसी जगहों से फिल्में देखने के बजाए सिनेमाघरों में जाकर देखें. हालांकि 'दबंग 3' को वीकेंड का फायदा मिल सकता है.

बात करें फिल्म की तो इसमें सलमान खान के अलावा सोनाक्षी सिन्हा, किच्चा सुदीप और अभिनेता महेश मांजरेकर की बेटी सई मांजरेकर भी अहम किरदारों में हैं. 'दबंग' फ्रेंचाइजी की इस तीसरी फिल्म से सई बॉलीवुड में डेब्यू कर चुकी हैं. इससे पहले अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने भी इसी फ्रेंचाइजी से फिल्मों में कदम रखा था.

Post a Comment

0 Comments